Skip to main content

मेरी तन्हाईयाँ बोलती हैं

'मेरी तन्हाईयाँ बोलती हैं'
कभी साथ देना मेरा, तन्हा हूँ इस सफ़र में,ग़ुम कहीं हो न जाऊं, इस अजनबी से शहर में,न चाहूँ फिर भी दिल का राज़ ये खोलती हैं,ऐसा मैं नहीं कहता, मेरी तन्हाईयाँ बोलती हैं |

बीच राह में छोड़ मुझे, मौजों में सहारा न देना,दूर होकर मुझसे तुम, नज़रों का इशारा मत देना,मैं आज भी वहीँ हूँ, तुम्हारे इंतज़ार में, नम रेत पर लिख रहा हूँ, नाम तेरा मझधार में |तेरे नज़रों के इशारों को गहराइयाँ तोलती हैं,आज भी मेरे आँगन में तेरी परछाइयाँ डोलती हैं,ऐसा मैं नहीं कहता, मेरी तन्हाईयाँ बोलती हैं |

Comments

  1. तेरे नज़रों के इशारों को गहराइयाँ तोलती हैं,
    आज भी मेरे आँगन में तेरी परछाइयाँ डोलती हैं,
    ऐसा मैं नहीं कहता, मेरी तन्हाईयाँ बोलती हैं |

    saarthak aur bhawnatmak,,pasand aaya..likhte rahiye..

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

'मंथन'

इस गगन चलूँ, उस गगन चलूँ, मैं जीवन हूँ, न सहम चलूँ, पग-पग पर कांटें बिछे पड़े, सहते-सहते हर कदम चलूँ |  बचपन न देखा है मैंने, न हि किशोरी का बल ही मिला, निर्भय होकर न चल ही सकूँ, न नव-युवती जीवन ही मिला | रग-रग में आग ही लपटें हैं, पग-पग पथरीली राहें हैं, टूटी-फूटी सी सड़कों पर, रोती माओं की आहें हैं | जीवित हूँ, हूँ पर निर्जर सी, सांसें हैं, वो पर आंहें हैं, सकुचाई  सी,  घबराई सी, धूमिल-धुसरित सी राहें हैं | शीशे के सपने लिए हुए, न इधर चलूँ, न उधर चलूँ, न घबराऊँ, न सकुचाऊँ, न रहम सहूँ, न रसम सहूँ | इक नया सवेरा लायी हूँ, नित नए ज्ञान का कंपन है, मस्तक न झुकनेवाला है, ये मानवता का 'मंथन है' | ...ऋतु की कलम से

आपकी कोशिशों का स्वागत है|

तकिये के नीचे पड़ी थी एक किताब,पन्ने बिखरे थे,शब्द सिसकियाँ ले रहे थे॥ कलम का एक कोना झाँक रहा था॥ उसकी खड़खड़ाहट कानो में शोर मचा रही थी और स्याही की छीटें तकिए को भिगो चुकी थी॥ रंग नहीं था उनमे, लेकिन एक आवेश था, एक उत्तेजना थी॥ रुकना तो सीखा ही नहीं था ... कलम जो थी॥ ... ऋतु की कलम से

शिवोहम

एक मुनि की एक कुटी में , स्वर गुंजित , अक्षत चन्दन से , तिलक सुशोभित भौं मध्य में , शिव-त्रिशूल , भंगम , भभूत से || चन्द्र जटा में शीतल बैठा , गंगा की धरा जो बहती , सर्प थिरकता कुंडली साधे , एक मूल पर कितने धागे || भौं-भंगिमा तनी-तनी है , है ललाट पर शीतल काया , तीन नेत्र में क्रोध की अग्नि , सहसा तन पर भस्म रमाया || कहत रहीम सुनो भाई साधो , शिव ही सुन्दर , शिव शक्ति है , परम धीर , पौरुष का साधक , शिव स्वरुप , शिव ही भक्ति है || ... ऋतु की कलम से